राज्यपाल ने किया बच्चियों के साथ संवाद

गिरिडीह : झारखंड की महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का सोमवार को जिला के पीरटांड प्रखंड का दौरा हुआ,इस दौरान श्री मती मुर्मू पीरटांड कस्तूरबा विद्यालय एवं मधुबन में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुई, राज्यपाल दौरे को लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा मुस्तैद थें, जिला के उपायुक्त उमाशंकर सिंह,एसपी अखिलेश.वी.वरियार, समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया,उग्रवाद प्रभावित इलाके में राज्यपाल का दौरा होने के कारण सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे,सबसे पहले राज्यपाल श्रीमती मुर्मू पीरटांड कस्तूरबा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुई, इस दौरान यहां इनका स्वागत पारम्परिक तरीके से जोरदार ढंग से किया गया,जिसके बाद श्रीमती मुर्मू विद्यालय की छात्राओं से मुखातिब हुई,और बच्चियों के साथ संवाद किया,इस क्रम में स्कूली बच्चों ने राज्यपाल के सामने अपनी समस्याएं रखी,और विभिन्न विषयों पर सवाल- जवाब किया, मौके पर राज्यपाल ने छात्राओं को कई जानकारियां दी,और शिक्षा के स्तर में बढ़ावा देने की बात कही, उन्होंने शिक्षकों से बालिका शिक्षा पर खास फोकस करने एवं महिला विकास पर जोर देने की बात कही, कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल मधूबन स्थित पार्श्वनाथ मंदिर पहुंची, और विभिन्न जैन मंदिरों का दर्शन किया, इसके बाद श्रीमती मुर्मू आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम मारांग बुरू जुग जाहेर बाहा पोरोब में शामिल हुई, यहां कार्यक्रम का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया गया,कार्यक्रम में राज्यपाल ने सभा को संबोधित करते हुए आदिवासियों के विकास की बात कही,मौके पर समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, सांसद रविंद्र पांडेय,विधायक निर्भय शाहाबादी,डीडीसी किरण पासी,समेत अन्य लोग मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *