साइंटिस्ट यशपाल का 90 साल की उम्र में न‍िधन

नई दिल्ली:  मशहूर वैज्ञानिक और प्रोफेसर यशपाल का सोमवार रात 8 बजे नोएडा में उनके घर पर निधन हो गया। वह 90 साल के थे। प्रोफेसर यशपाल का निधन एक बड़ी क्षति है। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ विज्ञान के क्षेत्र में काफी बड़ा योगदान दिया। प्रोफेसर यशपाल को 1976 में भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण दिया गया। ये सम्मान उन्हें स्पेस टेक्नोलॉजी में उनके योगदान के लिए दिया गया। अक्टूबर 2011 में उन्हें लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवॉर्ड से सम्मानिक किया गया। ये सम्मान उन्हें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, शिक्षा और मैनेजमेंट में उनके योगदान के लिए दिया गया। 2007 से 2012 तक प्रोफेसर यशपाल जेएनयू के वाइस चांसलर रहे। 2013 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1983-84 में यशपाल योजना आयोग में सलाहकार रहे। 1984-86 तक यशपाल विज्ञान और तकनीक विभाग में सचिव रहे। इसके बाद वो 1986-91 तक यूजीसी के चेयरमैन रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *