विकास सिन्हा बने लायन्स क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के अध्यक्ष

लायन्स क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन का 31 वां पदस्थापन समारोह

गिरिडीह : लायंस क्लब इंटरनेशनल का 100वां बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ लायंस क्लब गिरिडीह टॉउन का 31वां पदस्थापन समारोह शुक्रवार को हारसिंगरायडीह स्थित होटल उत्सव उपवन में मनाया गया। मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में एमजीएम लायन राजीव कुमार सिंह व पदस्थापन पदाधिकारी संजीव पोद्दार, ईन्स्टालेशन चेयरमैन अरविन्द कुमार, लायन संजय सिंह, राजेश गुप्ता, श्रीमती गुप्ता, लियो क्लब के शाहिल विराजमान थे। इस दौरान नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया और नई-नई जिम्मेवारी दी गयी। नए पदाधिकारियों के साथ विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों ने सभी नए पदाधिकारियों को सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुभाष पब्लिक स्कूल के बच्चों के ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर की। उसके बाद लायंस क्लब के सहयोगी क्लबों के पदाधिकारियों ने पूर्व में किये गए कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

समारोह में सत्र 2017 – 18 के लिये नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। विकास सिन्हा को अध्यक्ष, धर्म प्रकाश को सचिव, अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आईआईपी राजेश गुप्ता, ध्रुव सोन्थलिया, परमजीत सिंह छाबडा व महावीर जैन को उपाध्यक्ष, चांद प्रकाश गोयनका को उपसचिव, सुनील केडिया को उप कोषाध्यक्ष व अरविंद कुमार को पीआरओ बनाया गया। मेम्बरशिप चेयरमैन संजय कुमार भुदोलिया, लायन क्वेस्ट अजय जैन, लायन tamer राजीव जालान, एलसीआई कॉर्डिनेटर प्रदीप डोकानिया, स्वच्छ भारत अभियान अनूप तुलसियान, सेंटेनियल सर्विसेस दीपक जैन, साइट फर्स्ट पर्सन संजय डंगायच बनाये गए। अमरजीत सिंह सलूजा, श्रवण केडिया, रतन गुप्ता, डॉ डी के बगड़िया, राजेश छापेरिया व प्रदीप डोकानिया डायरेक्टर बनाये गए। लायंस के विभिन्न क्लबों की ओर से बेहतरीन कार्य के लिए कई लायनों को सम्मानित किया। पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों, महिलाओं व पुरुषों के बीच कूपन लक्की ड्रा कराया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

 

मौके पर ललित अमरजीत सिंह सलूजा, श्रवण केडिया, रतन गुप्ता, डॉ. दीपक बगेड़िया, राजेश छापरिया, प्रदीप डोकानिया, संजय सिंह, अग्रवाल, संजय कुमार भुदोलिया, अजय जैन, प्रदीप डोकानिया, अनूप तुलसियान, दीपक जैन, विकाश सिन्हा ,सुबोध प्रकाश ,राज कुमार राज ,बिनोद जैन ,शाहिल गुप्ता ,छोटू सेनापति के अलावा लेडिस जागृति क्लब व लीयो क्लब के शाहिल गुप्ता समेत काफी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *